फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: टेट के विरोध में शिक्षक निकालेंगे मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के निर्देश पर प्रदेश में टेट की अनिवार्यता के विरोध में 13 अप्रैल को जिला मुख्यालय से निकलने वाले मशाल जुलूस की तैयारियों को लेकर शनिवार को पिंडरा में शिक्षकों की बैठक हुई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक के जिलाध्यक्ष सकलदेव सिंह ने बैठक को संबोधित किया। कहा कि यह शिक्षकों के ऊपर थोपे जाने वाला निर्णय है। जो शिक्षको पूर्व में सभी नियमों के तहत नियुक्ति के 20 से 30 वर्ष से सेवा दे रहे हैं, उन्हें टेट के लिए बाध्य करना कहीं से भी न्यायसंगत नहीं है। शिक्षक सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगा। संघ के मंत्री शैलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि शिक्षकों के हक और अधिकार पर कुठाराघात किया जा रहा है। प्रारंभिक शिक्षक शिक्षा (आईटीई) लागू होने के 15 साल बाद नियम लागू करना गलत है। बीच में खेल के नियम नहीं बदले जाते। बैठक के दौरान सभी शिक्षको से भारी संख्या में मशाल जुलूस में पहुंचने की अपील की गई। संचालन संजय गुप्ता व धन्यवाद धर्मेंद्र बहादुर सिंह ने दिया। बैठक में राजीव सिंह, मनीष कुशवाहा, डॉ. राजेश्वर सिंह, राकेश चंद्र पाठक और रमेश त्रिपाठी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें