फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खुलने से 15 मिनट पहले तक ही छुट्टी ले सकेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक स्कूल खुलने के बाद उस दिन के अवकाश के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। वह स्कूल खुलने के 15 मिनट पहले तक ही छुट्टी के लिए मानव संपदा पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में लागू अवकाश की पुरानी व्यवस्था को खत्म कर नई लागू की गई है। इससे शिक्षकों की मनमानी पर रोक लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में देखा जाता रहा है कि अध्यापक छुट्टी का उपयोग करने के बाद दूसरे दिन स्कूल जाकर आवेदन देते थे, इसे विभाग स्वीकृत कर लेता था। इस व्यवस्था में अध्यापक जब चाहते थे अवकाश ले लेते थे। इसको लेकर विभाग की ओर से सख्त रुख अपनाया गया है। वहीं, अब इस बात को लेकर विचार चल रहा है कि कोई शिक्षक स्कूल आता है और उसे अचानक किसी कार्य के लिए छुट्टी लेनी है तो क्या किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें