बीएचयू के ब्रोचा मैदान में गोला फेकती छात्रा । अमर उजाला
विज्ञान संस्थान स्थापना दिवस पर आयोजित खेल स्पर्धा में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मियों ने दमखम दिखाया। बृहस्पतिवार को एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ और गोल फेंक में शिक्षकों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। आयोजन सचिव प्रो. निर्मला होरो ने बताया कि नौ खेलों में संस्थान के अलग-अलग विभाग के कर्मचारियों ने तीन आयुवर्ग में हिस्सा लिया। रस्साकशी में जूलॉजी विभाग ने डायरेक्टर ऑफिस की टीम को हराकर पहला स्थान पाया। तीसरा स्थान फिजिक्स विभाग को मिला। क्रिकेट में अर्थ साइंस विभाग ने फिजिक्स की टीम को हराया।