फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काजल की 8 ट्राई की मदद से बिना हारे फाइनल तक पहुंची विकास क्लब, जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
काजल के आठ ट्राई की मदद से पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहने वाली विकास क्लब ने जिला रग्बी फुटबॉल की ट्रॉफी जीत ली। बृहस्पतिवार को परमानंदपुर के मिनी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में दीक्षा, पायल और साक्षी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इसमें विकास क्लब ने निर्णायक समय में एक ट्राई की मदद से वाराणसी रग्बी फुटबॉल क्लब को पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों ने ड्रॉप किक और किकिंग की रणनीति अपनाई। जिसके कारण मुकाबला बहुत रोचक हो गया। हाफ टाइम तक कोई भी टीम स्कोर करने में सफल नहीं हुई। दूसरे हाफ में वाराणसी क्लब की छवि यादव, काजल यादव और दीक्षा यादव ने तेजी से साइड पास देने की रणनीति बनाई। वहीं विकास क्लब की रोशनी राजभर और खुशी पटेल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैच समाप्त होने से दो मिनट पहले वाराणसी क्लब की तान्या पटेल ने शानदार ट्राई कर अपनी टीम को खिताब जीता दिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रग्बी फुटबाल के वरिष्ठ पदाधिकारी अवनीश पाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें