फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया आक्रोश

विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमसीपुर में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते शिक्षक। फोटो- विद्यालय - फोटो : samvad
विज्ञापन
टीएफआई के बैनर तले उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षणिक महासंघ और उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के आह्वान पर छाही, बनकट, सिंहवार सहित सभी प्राथमिक, जूनियर एवं कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षकों ने संयुक्त रूप से टीईटी अनिवार्यता के विरोध में बाहों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। शिक्षक नेता ज्योति भूषण त्रिपाठी ने यदि सरकार शीघ्र कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो 26 फरवरी को देशभर के शिक्षक अपने-अपने जनपदों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे। वहां से पैदल मार्च करते हुए डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद भी यदि टीईटी की अनिवार्यता को अध्यादेश लाकर समाप्त नहीं किया गया तो मार्च में दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें