टीएफआई के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षणिक महासंघ और उत्तर प्रदेशीय महिला शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र चिरईगांव, वाराणसी पर हुई। बैठक में वक्ताओं ने टेट अनिवार्यता के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर टेट अनिवार्यता के विरोध में 22 फरवरी को एक्स पर अभियान चलाया जाएगा। 23, 24 और 25 फरवरी को शिक्षक और शिक्षिकाएं बाहों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 26 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया जाएगा। वहां से पैदल मार्च कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी टेट की अनिवार्यता समाप्त नहीं की गई तो मार्च में आर-पार की लड़ाई के लिए शिक्षक दिल्ली कूच करेंगे। बैठक में ज्योति भूषण त्रिपाठी, रविंद्रनाथ यादव, पूनम मिश्र, रश्मि त्रिपाठी, शैलेंद्र पांडेय मौजूद रहे। संवाद