वाराणसी। चोलापुर ब्लॉक के नियार गांव निवासी और महाराष्ट्र शिक्षक तरुण कुमार चौबे के पुत्र किशन चौबे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। किशन को 29 मई को चेन्नई में दो स्टार प्रदान कर यह जिम्मेदारी सौंपी गई। किशन की उपलब्धि पर गांव सहित रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। कोरोना के कारण किशन चौबे के माता-पिता पासिंग आउट परेड में चेन्नई नहीं पहुंच पाएं, लेकिन बेटे की उपलब्धि पर माता-पिता ने गांव आकर जश्न मनाने की बात कही है। गांव के लोगों का कहना है कि खुशी है कि हमारे गांव का बेटा लेफ्टिनेंट बना है। किशन के पिता ने बेटे की कामयाबी पर बोलते हुए कहा कि बतौर शिक्षक मेरा काम देश के बच्चों को शिक्षित करना है। ताकि वो सही राह पर चलकर देशसेवा कर सकें। अब मेरा बेटा भी इंसानियत, मानवीय मूल्यों और संवेदना की रक्षा कर देश की सेवा करेगा।