फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मॉरीशस के तुलसी, म्यांमार के ग्रीन टी स्टॉल पर उमड़े बीएचयू के चाय प्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के न्यू इंटरनेशनल गर्ल्स हॉस्टल में इंटरनेशनल वेंडर-स्टॉल डे पर मंगलवार को नेपाल, बांग्लादेश, बोत्सवाना, युगांडा, नामीबिया, वियतनाम, तिब्बत, म्यांमार, श्रीलंका और मॉरीशस सहित कई देशों का खानपान और पहनावा दिखा। बांग्लादेश स्टॉल पर जामदानी बुनाई की बारीकियों, पारंपरिक साड़ियों और विवाह परिधानों ने बनारसी साड़ी के साथ पुराने सांस्कृतिक संबंधों को दिखाया। चाय प्रेमी विद्यार्थी मॉरीशस और म्यांमार के स्टॉल पर भीड़ लगाए रहे।
विज्ञापन

मॉरीशस स्टॉल पर तुलसी के पत्तों और कैक्टस जैसे प्राकृतिक तत्वों से बने शीतल पेय तो म्यांमार के स्टॉल पर ग्रीन टी और उनका पारंपरिक हर्बल फेस मास्क देख गोरा बनने का नुस्खा छात्र और छात्राओं ने सीखा। तिब्बत स्टॉल पर मोमो और घर में बने अचार की प्रदर्शनी लगी। नेपाल स्टॉल पर खाजा सेट, वाई-वाई सादेको और लाफिंग जैसे लोकप्रिय व्यंजनों के साथ गांवों में बनने वाले अचारों को पेश कर दैनिक और उत्सवी भोजन संस्कृति से परिचित कराया। स्टॉलों में विद्यार्थियों द्वारा तैयार क्रोशिया उत्पाद, पौधे और मेहंदी, फेस पेंटिंग और टैटू भी खूब आकर्षण का केंद्र रहा। हॉस्टल की प्रशासनिक वार्डन प्रो. मौसुमी मुत्सुद्दी ने कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी को भी स्टॉलों की विशिष्टताओं को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें