फिल्म द केरल स्टोरी को प्रदेश सरकार की ओर से टैक्स फ्री करने के फैसले को कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने राजनीतिक मुद्दा बताया है। कहा कि ऐसा कर सरकार ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इस संबंध में चुनाव आयोग को संज्ञान लेकर निषेधात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने चुनावी भाषणों में फिल्म का सांप्रदायिक एजेंडे के रूप में इस्तेमाल किया है। आचार संहिता के बीच ऐसी घोषणा का मकसद प्रदेश और कर्नाटक चुनाव में राजनीतिक लाभ के लिए की गई कार्रवाई है।