फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः दो होटलों में 1.40 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी, 30 लाख वसूला जुर्माना 

Thu, 18 Mar 2021 08:46 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
वाराणसी में वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने छावनी क्षेत्र के होटल मदिन और पटेलनगर के होटल मेरेडियन ग्रैंड की जांच के दौरान एक करोड़ 40 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी। बृहस्पतिवार को टीम ने जुर्माने के तौर पर 30 लाख जमा कराया। शेष राशि जमा कराने की प्रक्रिया जारी है। 
विज्ञापन


वाणिज्यकर एसआईबी एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 2, मिथिलेश कुमार शुक्ल के निर्देशन में एसआईबी की तीन टीमों ने बुधवार को छावनी स्थित होटल मदिन और पटेलनगर स्थित मेरेडियन ग्रैंड में छापा मारा था। देर रात तक दस्तावेजों का मिलान किया गया। टीम ने जांच में पाया कि होटल रूम सर्विस पर 18 परसेंट टैक्स के बजाय 5 परसेंट टैक्स जमा किया गया।

बुफे थाली सर्विस और बैंक्वेट हाल सर्विस में भी टैक्स की चोरी पकड़ी गई। तीन टीम में शामिल 18 अफसरों ने दस्तावेजों को खंगाला। मिथिलेश ने बताया कि मदिन होटल पर 80 एवं मेरेडियन में 60 लाख की कर चोरी पकड़ी गई है। मदिन से 10 लाख एवं मेरेडियन से 20 लाख रुपये जमा कर लिए गए। टीम में संयुक्त आयुक्त बीआर सिंह, दीनानाथ, अनिल कुमार, उप आयुक्त मदनलाल, जयप्रकाश मौर्या आदि अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें