फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मेमोरियल सेंटर की टीम पहुंची बीएचयू

Sat, 07 Jan 2017 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
टाटा मेमोरियल सेंटर की टीम पहुंची बीएचयू
विज्ञापन
बीएचयू में बनाए जाने वाले महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के लिए टाटा मेमोरियल कैंसर रिसर्च सेंटर मुंबई की टीम शुक्रवार को पहुंची। सात सदस्यीय विशेषज्ञ टीम के साथ आई इंजीनियर्स की टीम ने सुंदरबगिया में प्रस्तावित भूमि का मुआयना किया। इससे पहले उन्होंने आईएमएस व अस्पताल के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 22 दिसंबर को बीएचयू में 580 करोड़ के प्रोजेक्ट कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की आधारशिला रखी थी। केंद्र सरकार जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू कराना चाहती हैं। चूंकि यह अस्पताल टाटा मेमोरियल सेंटर (टीएमसी) मुंबई की ही देखरेख में बनना है, लिहाजा टीएमसी की टीम शुक्रवार को यहां पहुंची। टीएमसी के एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. केएस शर्मा के नेतृत्व में आई टीम ने शाम चार बजे आईएमएस निदेशक कार्यालय में निदेशक प्रो. वीके के शुक्ला, कुलसचिव डॉ. केपी उपाध्याय और सर सुंदरलाल अस्पताल के एमएस डॉ. ओपी उपाध्याय के साथ बैठक की। इसके बाद सुंदरबगिया पहुंचे। इंजीनियर्स ने यहां लैंड मार्किंग के साथ ही सॉयल टेस्टिंग के लिए सैंपल लिया।

कैंसर अस्पताल का निर्माण कार्य तीस महीने में पूरा करना है। दो दिनों तक टीम सभी पहलुओं पर काम करेगी। टीम की रिपोर्ट पर जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। छह महीने में कैंसर रजिस्ट्री सेंटर का काम शुरू करना है। इसी लिहाज से टीम ने शुक्रवार को भूमि का सर्वे किया। शनिवार को पैथोलॉजी, कम्यूनिटी मेडिसिन और रेडिएशन विभाग के विशेषज्ञों समेत शहर के दूसरे कैंसर जांच से जुड़े पैथोलॉजी सेंटर व कैंसर स्पेशलिस्ट से बात करेगी। टीम में शामिल डॉ. राजेश दीक्षित उन्हें प्रेजेंटेशन देंगे। टीम में डॉ. राजेंद्र बडवे, डॉ. पशुपति, डॉ. धनोज, डॉ. पंकज चतुर्वेदी और डॉ. अबोनम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें