ग्रीष्मकालीन शिविर के बाद जिलास्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुक्रवार को ककरमत्ता फ्लाईओवर के नीचे स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर में हुई। इस मुकाबले में तनमय और अभिनव ने जीत हासिल की। कोच निशा पटेल ने बताया कि अंडर-18 एकल मुकाबले में तन्मय ने एशान को 11-5, 11-8 से जबकि पुरुष वर्ग में अभिनव ने शिवांश को 11-3, 11-4 से हरा दिया।