काशी तमिल संगमम के तहत शनिवार को बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान में तमिलनाडु के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कलाकारों के लोक कला और भव भंगिमाओं की प्रस्तुति के श्रोता मुरीद हो गए।
कलाकारों ने हे शंभू तिहारी इच्छा से हम, द्वार तिहारे आएं हैं... भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। परमशिवन की टीम ने कोलट्टम नृत्य में ताल लय से श्रोताओं को ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया। एमपी शृंगारवेलन और समूह ने महामई लोकनाट्य का मंचन किया। शिवी की टीम ने अधिमेलम लोक वाद्यवृंद पर प्रस्तुति से श्रोताओं भाव विभोर कर दिया। प्रेमकुमार ने अम्मनकाली नृत्य में भव्य व दिव्य भाव भंगिमाओं से श्रोताओं को कला का मर्म समझाया।
ए चेल्लासामी ने देवराट्टम नृत्य की प्रस्तुति में कलाकारों ने नृत्य में लय ताल से समा बांध दिया। इससे पूर्व बीएचयू के सहायक आचार्य सतीश कुमार ने बांसुरी, प्रो. संगीता सिंह ने सितार और आनंद चौबे ने भक्ति व सूफी गायन प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण के अलावा सुमंत चौधरी, लक्ष्मण पांडेय आदि कलाकार मौजूद रहे।