वाराण्ासी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाईफाई की सेवा
आधे घंटे तक मुफ्त नहीं मिलती है 15 मिनट बाद ही पैसे काट लिए जाते हैं।
ऐसे कटते हैं कि पता भी नहीं चलता। हमने लैपटाप दिया किसी से पहले या बाद
में पैसे लिए क्या? हां नेताजी की और मेरी फोटो दिखेगी। हम भी टेक्नालाजी
जानते हैं और ऐसा बनाया ही है। कुछ लोग अफवाह फैला रहे थे कि लैपटाप बाजार
में बिक गया लेकिन कोई बेच नहीं पाया है।
गोरखा रेजीमेंट के जवान खुश
परिवहन विभाग की ओर से जब बस सेवा की शुरुआत का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब जब 39 जीटीसी के हेलीपैड पर उतरा तो वहां के अधिकारियों ने बताया कि काठमांडू बस सेवा शुरू होने से गोरखा रेजीमेंट के जवान काफी खुश दिखे। उन्हें अपने घर वापसी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
मिले लैपटाप तो छात्रों के खिले चेहरे
मुख्यमंत्री के हाथों 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाप दिया गया। लैपटाप मिलते ही उनके चेहरे खिल गए। मुसहर जाति 30 लोगों को समाजवादी पेंशन, 100 श्रमिकों को साइकल, 6 युवतियों को कौशल विकास के तहत ब्यूटीशियन किट व प्रमाण पत्र दिया गया। सीएम ने यात्रा दर्पण पत्रिका का विमोचन भी किया।
चली नहीं बस, बताया सेवा जारी
मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन मैदान मे ही पिछले साल दूधियों के लिए गाजीपुर से बनारस के बीच निशुल्क बस सेवा के संचालन का ऐलान किया था। उन्होंने बस की इसकी स्थिति के बारे में पूछा तो नेता और अधिकारियों ने झूठ कहा कि बसें संचालित हो रही हैं लेकिन मुख्यमंत्री कोे इस पर भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने परिवहन निगम के एमडी मुकेश मेश्राम से इसे संचालित करने को कहा।
इसी पुल से हमें भी जाना है
मुख्यमंत्री ने सेतु निगम के एमडी के मधुसूदन और आरिफ खान से पूछा कि वे बताएं कि बनारस में बन रहे पुलों का काम कब तक पूरा हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि मंडुवाडीह आरओबी मार्च 2016, सामने घाट और बलुआ घाट पुल अक्तूबर 2015 और ढाब का सोता पुल मार्च 2017 तक बनकर तैयार हो जाएंगे। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि ये पुल लोगों को जोड़ने का काम करेंगे। इससे जनता को तो सहूलियत होगी ही, 2017 के चुनाव में हमें भी इसी से आने-जाने में आसानी होगी।
नेपाल के प्रतिनिधि बने अधिकारी
काठमांडू जाने वाली बसों के यात्रियों को सिल्क की साड़ी, कुर्ता पैजामा, एक किलो मिठाई दी। नेपाल के प्रतिनिधि के रूप में संपूर्णानंद संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रो. हरि प्रसाद अधिकारी ने भी मुख्यमंत्री के संग बस को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर किसान रामअवध यादव ने सीएम को पगड़ी पहनाई।