फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मुहर्रम में नई परंपरा की शुरुआत न करें ताजियादार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहर्रम को देखते हुए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक बुधवार को यातायात पुलिस सभागार में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में हुई। जिलाधिकारी ने लोगों से त्योहार को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे। उन्होंने विद्युत निगम को ताजिया मार्गों के जर्जर तारों के बदलने और लटके तारों को टाइट करने को कहा। साथ ही सड़कों के गड्ढे भरने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को दी। कई स्थानों पर सीवर की समस्या ताजियादारों ने बताई। इसे ठीक करने के लिए जलकल से कहा गया। डीएम ने शांति समिति के सदस्यों से समस्याओं के समाधान संबंधी सुझाव भी मांगे।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि जनपद के सभी थानों में स्थानीय शांति समिति की बैठकें हो चुकी हैं। जितने भी जुलूस आयोजक हैं, वे पर्याप्त संख्या में वॉलेंटियर नियुक्त कर दें। जो पुलिस प्रशासन से कंधे से कंधा मिलाकर त्योहार को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग करें। उन्होंने वॉलेंटियर की सूची संबंधित थानों को उपलब्ध करवाने को कहा। जुलूस निर्धारित रूट से ही जाए और इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि ताजिया की ऊंचाई औसत से अधिक न हो। उन्होंने थानों में होने वाली शांति समिति की बैठकों में पिछले वर्षों के चिह्नित स्थानों के बारे में सावधानी बरतने का निर्देश दिया। शांति समिति के सदस्यों को सुरक्षा व अन्य व्यवस्था के दृष्टिगत जरूरी सतर्कता बरतने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें