फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छह दिन बाद रेडियोथेरेपी सेंटर में मरीजों की सिकाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल के रेडियोथेरेपी सेंटर में छह दिन बाद कैंसर के मरीजों की सिकाई शुरू हो गई। बुधवार को सेंटर में करीब 50 मरीजों की सिकाई की गई। इससे वाराणसी सहित दूर दराज से आने वाले मरीजों के साथ ही उनके परिजनों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में सीसीआई लैब के पास बने रेडियोथेरेपी सेंटर का यूपीएस बुधवार की रात जल गया था। इस वजह से बृहस्पतिवार से मरीजों की सिकाई ठप थी। इससे मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ा। विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील चौधरी का कहना है कि विभाग में स्पेयर पार्ट्स में रखे एक यूपीएस को सेंटर में लगवाया गया। इसके बाद मरीजों की रेडियोथेरेपी शुरू हो गई है। बताया कि इस समय 90 से अधिक मरीज हैं, जिनकी नियमित रेडियोथेरेपी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें