आजमगढ़ :
निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात में शामिल होकर के पिछले 21 मार्च को मुबारकपुर और सरायमीर में 8 लोग वापस लौटे थे। इसके बाद भी उन्होंने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को नहीं दी। मामला पकड़ में आने के बाद डीएम के निर्देश पर मुबारकपुर के एक व्यक्ति पर एफआईआर करने के साथ ही सभी लोगों को मेडिकल कॉलेज में क्वारंटी किया गया है।
मुबारकपुर की नईपुर सीखड़ी निवासी 21 मार्च को कैफियात एक्सप्रेस से 7 और लोगों के साथ आजमगढ़ पहुंचे थे। सभी गांव के मदरसे में रुके हुए थे। इसमें एक व्यक्ति राजस्थान का, चार व्यक्ति गाजियाबाद के और एक व्यक्ति आंध्र प्रदेश का शामिल है। इसके अलावा आजमगढ़ के सरायमीर और शहर कोतवाली क्षेत्र के 8 लोग मरकज में शामिल होने के बाद अभी हाथरस में ही रुके हुए हैं। इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। और भी लोगों के शामिल होकर लौटने की सूचनाएं हैं, जिसके बारे में विभिन्न स्तरों पर जांच कराई जा रही है।
चंदौली :
जिले में फिलहाल निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात से कोई नहीं गया था। अभी तक जिला और पुलिस प्रशासन के पास वहां से लौटने वालों की भी कोई सूची या शिकायत नहीं मिली है। पुलिस और प्रशासन मस्जिदों में गोपनीय तरीके से तलाश करा रही है। खुफिया एजेंसी भी निजामुद्दीन जलसे के मामले में अपने स्तर से छानबीन कर रही है। इसके अलावा जिले में पीडीडीयू नगर में बाहर से आए जिले के 202 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं चहनिया के बैराठ स्थित नवोदय विद्यालय में क्वारंटीन केंद्र बनाया गया है लेकिन वहां कोई अब तक आया नहीं है। इसके साथ ही जिले की सीमाएं सील हैं और पूरे जनपद के बाजारों, कस्बों, चट्टी-चौराहों पर सन्नाटा छाया हुआ है।