वाईफाई से जुड़े स्कूल में डीएम और बीएसए अमित कुमार के सामने बच्चों ने टैबलेट पर अपनी प्रतिभा को दर्शाया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्कूल में पहले से ही ऑडियो सिस्टम, लैपटाप, प्रोजेक्टर, कंप्यूटर लैब, सीसीटीवी कैमरा समेत अन्य व्यवस्थाएं हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि चितईपुर प्राथमिक विद्यालय दूसरे स्कूलों के लिए आदर्श है। इसके पूर्व अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी केडी पांडेय, जया त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। संचालन बीएल पाल ने किया।