फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संत रविदास की छठी पर निकाली झांकी, सबद कीर्तन से चरण वंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संत रविदास की शुक्रवार को छठी मनाई गई। एक फरवरी को प्राकट्योत्सव के बाद शहर से लेकर गांव तक संत रविदास मंदिरों में दर्शन-पूजन हुआ। रैदासियों ने झांकी निकाल कर उल्लास से उत्सव मनाया और गुरु चरण का वदन किया। जन्मस्थली सीर गोबर्धनपुर मंदिर में गुरु की अमृतवाणी का पाठ हुआ। रामेश्वर के रसूलपुर स्थित संत रविदास मंदिर में विविध अनुष्ठान हुए। अनुयायियों ने गुरु की झांकी निकाली। मंदिर के महंत राजबली दास महाराज ने आरती उतारी। शोभायात्रा में बुधमित्र मुसाफिर, अरुण कुमार प्रेमी, बृजेश कुमार भारती, कुंवर इलाहाबादी, हरिनाथ महाराज, घनश्याम सिंह यादव राजनाथ, छोटेलाल निराला, अजीत कुमार, मंगला प्रसाद सहित 25 गांवों के अनुयायी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें