फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में बनारस लॉ जर्नल और महामना मालवीय स्टूडेंट जर्नल का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में विधि संकाय की दो जर्नल का लोकार्पण इलाहाबाद हाईकोर्ट न्यायाधीश न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर और कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी सहित, आईपीएस उपेंद्र बघेल ने शुक्रवार को किया। संकाय के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रकाशित बनारस लॉ जर्नल और महामना मालवीय स्टूडेंट जर्नल को छात्रों में वितरित किया गया। इस दौरान विशेष व्याख्यान में न्यायपालिका की सांविधानिक भूमिका और शासन में सहयोगी भूमिका को प्रोत्साहित किया गया। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा, हम महामना की विरासत पर आत्म संतुष्ट होकर नहीं बैठ सकते, हमें कार्य करके स्वयं को सिद्ध करना होगा। मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर ने विकसित भारत और शासन में सहयोग आदि में न्यायपालिका की भूमिका को समझाया। विशिष्ट अतिथि आईपीएस और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष प्रतिवेदक उपेंद्र बघेल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साक्ष्यों की स्वीकार्यता, जांच और परीक्षण की प्रक्रिया से संबंधित व्यावहारिक पहलुओं को समझाया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें