फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Vs England: महामुकाबले को लेकर वाराणसी में उत्साह, भारत की जीत के लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू

Thu, 10 Nov 2022 12:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत के लिए काशी में दुआओं का दौर जारी है। लोग यह कामना कर रहे हैं कि भारत इंग्लैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करे और वर्ल्ड कप एक बार फिर से देश को समर्पित करे।
विज्ञापन
गणेश मंदिर में भारत की जीत के लिए हवन-पूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में आज भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होने जा रहा है। वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच खेलने भारत-इंग्लैड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इस महामुकाबले को लेकर वाराणसी में उत्साह है। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत के लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया। भारत की शानदार जीत के लिए धर्मनगरी काशी के मंदिरों में हवन पूजन किया गया।

विज्ञापन


लोगों ने ईश्वर से कामना की कि, भारत विरोधी टीम इंग्लैंड पर अपनी जीत सुनिश्चित कर फाइनल में शान से पहुंचे। लोगों ने इंडिया इंडिया जैसे नारे के बीच हवन में आहूति डाली।  कैंट क्षेत्र के गणेश मंदिर सहित नगर के विभिन्न मंदिरों में युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने हाथों में खिलाड़ियों के पोस्टर और बल्ला लेकर हवन पूजन किया।

हवन पूजन के बाद युवाओं ने भारत को फाइनल में पहुंचाने के लिए भगवान से प्रार्थना की। शंखनाद भी किया। मैच को लेकर लोग काफी उत्साहित भी हैं। लोगों का यह मानना है कि भारत आज इंग्लैंड को क्रिकेट के मैदान में मात देगा। टी-20 विश्वकप के फाइनल में पाकिस्तान पहले ही पहुंच चुका है। टीम इंडिया अगर आज जीत जाती है तो 13 नवंबर को भारत का खिताबी मुकाबला पाकिस्तान से होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें