फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: हरहुआ ओवरब्रिज पर ठेकेदार के भाई से डेढ़ लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 10 Nov 2022 12:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के हरहुआ स्थित ओवरब्रिज पर ठेकेदार के भाई को मारपीट कर बाइक सवार दो बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपए लूट लिए। बड़ागांव थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच जांच कर रही है।
विज्ञापन
हरहुआ पुलिस चौकी में पीड़ित से पूछताछ की गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-बाबतपुर मार्ग पर हरहुआ स्थित ओवरब्रिज पर गुरुवार सुबह ठेकेदार के भाई के साथ बाइक सवार दो बदमाशों ने मारपीट की और डेढ़ लाख रुपए लूट लिए। भुक्तभोगी की सूचना पर पहुंची बड़ागांव पुलिस और क्राइम ब्रांच मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल पर एसपी ग्रामीण और अन्य अधिकारी भी पहुंचे और जायजा लिया।

विज्ञापन


शिवपुर थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी दिनेश पटेल भवन निर्माण में ठेकेदारी करता है। दिनेश ने बताया कि बड़ागांव थानांतर्गत काजीसराय में भवन निर्माण के लिए ठेका लिया है। गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे उसका छोटा भाई उत्तम (25) घर से डेढ़ लाख रुपए लेकर काजीसराय मजदूरों को देने के लिए जा रहा था।

मोबाइल और बाइक की चाबी ओवरब्रिज की रेलिंग पर छोड़ भागे बदमाश
वह व्यास बाग से आगे बढ़ा और ओवरब्रिज के ऊपर चढ़ा ही था कि बाइक सवार दो लोगों ने उसे रोक लिया। कारण पूछने पर बाइक सवारों ने उत्तम पटेल को मारना-पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उन लोगों ने जेब में रखे डेढ़ लाख रुपए छीन लिए। मोबाइल और उसके बाइक की चाबी भी छीन कर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर उसकी मोबाइल और बाइक की चाबी को ओबरब्रिज की रेलिंग पर रखकर शहर की तरफ भाग निकले।

विज्ञापन

हरहुआ पुलिस चौकी में पीड़ित उत्तम पटेल - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना भुक्तभोगी ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को दी। लूट की  सूचना मिलते ही बड़ागांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर एसपी ग्रामीण, सीओ बड़ागांव सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे और पीड़ित से घटना के संबंध में  पूछताछ की। बड़ागांव थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन

पूछताछ के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि दो दिन पहले ही मंगलवार शाम दरेखु में दरोगा को गोली मार कर बदमाशों ने सरकारी पिस्टल, कारतूस, पर्स और मोबाइल लूट लिया था। पुलिस अभी तक उस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें