फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जियो फाइबर में ऑफर का लालच देकर 16,999 रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जियो फाइबर में ऑफर दिलाने का लालच देकर साइबर ठग ने रजनीकांत मिश्रा के खाते से 16,999 रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस लाइन साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल खाते से जुड़े विवरण के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सिगरा थाना क्षेत्र के चंदुआ छित्तूपुर निवासी रजनीकांत मिश्रा के मोबाइल पर अजमल नाम के व्यक्ति ने फोन किया। उसने जियो फाइबर में ऑफर दिलाने की बात कहकर उन्हें अपने झांसे में ले लिया। बातचीत के दौरान उसने रजनीकांत से 16,999 रुपये एक खाते में ट्रांसफर करा लिए। रकम भेजने के बाद पीड़ित को ठगी का पता चला। प्रभारी साइबर सेल उदयवीर सिंह ने बताया कि खाते के विवरण और अन्य जानकारियों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें