फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्वर्वेद महामंदिर गुलजार, जुटने लगे अनुयायी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। विहंगम योग के अनुयायियों के आस्था का केंद्र स्वर्वेद महामंदिर धाम गुलजार होने लगा है। 28 एवं 29 नवंबर को आयोजित विहंगम योग संत समाज के वार्षिकोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी है। अनुयायियों का जमावड़ा शुरू हो गया है।
विज्ञापन

समारोह में संत प्रवर विज्ञान देव महाराज के श्रीमुख से ज्ञानगंगा प्रवाहित होगी। साथ ही 5101 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का भी दिव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें देश-विदेश से हजारों अनुयायी जुटेंगे। आयोजन मंडल के सदस्यों ने बताया 28 नवंबर को प्रात: 6 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ संत प्रवर विज्ञानदेव महाराज एवं सद्गुरु आचार्य स्वतंत्र देव महाराज की उपस्थिति में श्वेत ध्वजारोहण के साथ होगा। तत्पश्चात कुशल योग प्रशिक्षकों द्वारा आसन-प्राणायम का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
29 नवंबर को प्रात: 10 बजे से 5101 कुंडीय विश्वशांति वैदिक महायज्ञ एवं सायं काल में समापन अवसर पर सद्गुरु आचार्य श्री स्वतंत्र देव जी महाराज की अमृतवाणी का भी लाभ श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश समेत कई प्रदेशों के अनुयायी आने लगे हैं। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था अपर पुलिस आयुक्त मनीष सांडिल्य ने स्वयं संभाली है। 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें