ज्योतिष और द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती पिछले दो महीने से काशी में ही है। इसी क्रम में बुधवार सुबह उनके शिष्य स्वामी प्रज्ञानानंद गिरी महाराज का आचार्य महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेकम हुआ।
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य स्वामी प्रज्ञानानंद गिरी महाराज का पंचायती अखाड़ा निरंजनी में आचार्य महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेकम बड़ी धूमधाम से किया गया। यह कार्यक्रम अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र महाराज की देखरेख में बुधवार को चेतसिंह किला में आयोजित किया गया।
इसकी अध्यक्षता शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से स्वयं की। इस समारोह में साक्षी निरंजन ज्योति ने भी शिरकत की। इसके साथ ही वहां पर कई साधु-संत मौजूद रहे, जो इस पट्टाभिषेक के साक्षी बने।