ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने हिंदू समाज में व्याप्त आत्म-मोह एवं धर्म-विषयक अस्पष्टता को दूर करने के लिए एक ऑनलाइन धर्म-परीक्षा (क्विज) शुरू कराई है। इस परीक्षा में एक लिंक पर क्लिक करके परीक्षा में भाग ले सकते हैं। यह परीक्षा हिंदू समाज में धर्म विषयक अस्पष्टता दूर करने के लिए एक आत्म-चिंतन का माध्यम है। इसमें व्यक्ति स्वयं ही अपना परीक्षक होता है। क्विज में सनातन मूल्य, आचरण, नैतिकता, गौ-संरक्षण और राष्ट्र-भक्ति से जुड़े प्रश्न शामिल हैं। युवाओं में इसे लेकर खासा उत्साह है। वे यह व्हाट्सएप ग्रुप व स्टेटस से साझा किया जा रहा है। हजारों श्रद्धालु भाग ले चुके हैं।