पूर्वांचल हज सेवा समिति के बैनर तले सोमवार को जनता सेवा हॉस्पिटल मदनपुरा में में कैंप लगा। मेडिकल फिटनेस, टीकाकरण और ट्रेनिंग सर्टिफिकेट दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. गुलरेज अहमद और डॉ. राशिद जमाल जायरीनों को ऑडियो व वीडियो प्रोजेक्टर से हज सफर के अरकानों से रूबरू कराए। हज ट्रेनर अदनान खान ने बताया कि सेहत पर ध्यान देने, भीड़भाड़ में और ज्यादा चलने का अभ्यास करने आदि के बारे में बताया गया। 266 जायरीन का टीकाकरण हुआ। इस मौके यूपी हज को-ओर्डिनेटर अरमान अहमद, समिति के अध्यक्ष रईस अहमद, हाजी जुबैर, हाजी अब्दुल अहद, तारिक हसन आदि रहे।