फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- 40 दिन में गाय को दें राज्यमाता का दर्जा, सरकार को दिया ये अल्टीमेटम

Fri, 30 Jan 2026 12:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मीडिया से बातचीत में प्रदेश सरकार को 40 दिन का अल्टीमेटम दिया है। बोले अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह लखनऊ में सभी संतों के साथ पहुंचकर विरोध दर्ज कराएंगे। 
विज्ञापन
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि 40 दिन में गाय को राज्यमाता का दर्जा दीजिए। बीफ निर्यात पर रोक लगाइए। 10 मार्च को 40 दिन बीतेंगे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो 11 मार्च को लखनऊ में सभी संत इकट्ठा होंगे और कड़ा विरोध जताएंगे।

विज्ञापन


शंकराचार्य ने कहा, यूपी सरकार की पुलिस व अन्य अधिकारियों ने हमसे शंकराचार्य होने का प्रमाण मांगा था, जो हमने उपलब्ध करा दिया। अब हम प्रदेश सरकार को अल्टीमेटम देते हैं कि 40 दिन के अंदर वो खुद को सिद्ध करें। यदि ऐसा नहीं हुआ तो 40 दिनों के बाद वह लखनऊ में सभी संत समाज के साथ पहुंचेंगे।

इसे भी पढ़ें; IIT BHU: आईआईटी बीएचयू की प्रोफेसर ने बनाई हाइड्रोजन से चलने वाली बाइक, खासियत जान लें
विज्ञापन


स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि सनातनी हिंदुओं पर डंडा बरसाना बंद कीजिए। देश से कुल बीफ का निर्यात का 40 फीसदी सिर्फ उत्तर प्रदेश का है। देश में पशुओं की संख्या में भैंस गाय की तुलना में 75 फीसदी है, बाकी जगह गाय की संख्या ज्यादा है। कुर्सी के लोभ में यह पाप आप कर रहे हैं। निर्यात को तत्काल बंद कीजिए। 
विज्ञापन




तीखा हमला बोलते हुए कहा कि माफी मांगने का तरीका होता है। प्रशासन लालच दे रहा थे कि आप नहा लीजिए आपके ऊपर फूल बरसाएंगे। मैंने मना कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें