फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swachh Survekshan 2022: स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में काशी को देश स्तर पर 21वां और प्रदेश में चौथा स्थान

Sun, 02 Oct 2022 05:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

स्वच्छ सर्वेक्षण में वाराणसी को 21वां स्थान प्राप्त हुआ। जबकि प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान है। पिछली बार के सर्वेक्षण में देश स्तर पर 30 वां स्थान प्राप्त हुआ था। पिछली बार से देश स्तर पर तुलना करें तो इस बार स्वच्छता के दृष्टिगत वाराणसी ने नौ रैंक की बढ़त मिली है। 
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए किए गए स्वच्छ सर्वेक्षण में वाराणसी को 21वां स्थान प्राप्त हुआ। जबकि प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान है। पिछली बार के सर्वेक्षण में देश स्तर पर 30 वां स्थान प्राप्त हुआ था। पिछली बार से देश स्तर पर तुलना करें तो इस बार स्वच्छता के दृष्टिगत वाराणसी ने नौ रैंक की बढ़त मिली है। नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन

पिछले साल 21 अक्तूबर से शुरू होकर 22 मार्च 2022 तक चले स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम शनिवार को देर शाम घोषित हुआ। इसमें प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को पूरे देश में 21वां स्थान प्राप्त हुआ। पिछली बार प्रदेश में 15 वां स्थान बनारस को मिला था। इस बार प्रदेश में चौथा स्थान है। यह सर्वेक्षण देश के सभी जिलों में 11 मानकों पर किया गया। नगर निगम की ओर से बेहतर सफाई व्यवस्था बरकरार रखने पर यह उपलब्धि हासिल हुई। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 कुल छह हजार अंकों का था। इसमें से वाराणसी ने विभिन्न मानकों पर 4734.69 अंक प्राप्त किए। नगर निगम की इस उपलब्धि पर महापौर मृदुला जायसवाल ने शहर की जनता को उनका विशेष योगदान देने पर बधाई दी। स्वच्छ सर्वेक्षण मेें पहला स्थान इंदौर को मिला है। इसके अलावा दूसरा सूरत और तीसरा नवी मुंबई को प्राप्त हुआ है। 
विज्ञापन

बनारस शहर। - फोटो : अमर उजाला।
इन मानकों पर हुआ सर्वेक्षण
1. खुले में शौच मुक्त शहर
2. ठोस कचरा निपटान
3. डोर टू डोर सफाई
4. व्यक्तिगत शौचालय
5. संचार से स्वच्छता का प्रचार
6. सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालय 
7. गीला व सूखे कूड़े का पृथक्कीकरण
8. नियमित कूड़े का उठान
9. नाले- नालियों की सफाई
10. शहर में उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था 
11. स्वच्छता जागरुकता में जन सहभागिता

पहली रैंकिंग हासिल करने के लिए प्रयासरत हैं
इस बार 21 वां स्थान प्राप्त करने के बाद नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण की सूची में पहला स्थान पाने के लिए प्रयासरत है। निगम के अधिकारियों ने कहा कि कुछ संसाधनों व मैन पावर की कमी है, इसे बढ़ाया जाएगा। साथ ही स्वच्छता बरकरार रखने के लिए जनता को नुक्कड़ नाटकों व प्रचार प्रसार के माध्यमों से जागरूक किया जाएगा।

उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन व निर्देशन से यह उपलब्धि हासिल हुई है। जो कमियां रह गई हैं उन्हें सुधारा जाएगा। जो रैंकिंग मिली है। ये सभी 10 लाख से ऊपर की आबादी का है। - डॉ. एनपी सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी


इस बार के सर्वेक्षण में वाराणसी का अच्छा प्रदर्शन रहा है। इस बार टॉप फाइव में रैंकिंग हासिल करने का प्रयास है। इसके लिए अभी से स्वच्छता का संचार और जन सहभागिता दोनों को बढ़ाया जाएगा जिससे हमें रैंकिंग हासिल करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। - प्रणय सिंह, नगर आयुक्त 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें