फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में हाईवे पर खड़ी ट्रक से एसयूवी की टक्कर, तीन की मौत, तीन गंभीर

Fri, 30 Mar 2018 08:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बाराबंकी
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन

विज्ञापन
बलिया से लखनऊ जा रही एक एसयूवी शुक्रवार को बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर गांव के निकट हाईवे पर पेट्रोप पंप के पास खड़े ट्रक से भिड़ गई। हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां से डॉक्टरों  ने तीनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मृतकों में सभी आजमगढ़ व घायल बलिया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। ये लोग परिवार के एक सदस्य का इलाज कराने जा रहे थे।
विज्ञापन


बलिया से लखनऊ जा रही एसयूवी में रामनरायन (60), अंशूलता (35), हरीराम (36) निवासी पहरापुर जिला आजमगढ़ व प्रमोद (31), प्रियांशू (6) व वाहन चालक फिरोज (40) निवासी बहादुरपुर डाला जिला बलिया सवार थे।

ये सभी लखनऊ के निजी अस्पताल में राम नरायन का इलाज कराने निकले थे। तभी मोहम्मदपुर गांव के पास सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में रामनरायन, अंशूलता व हरीराम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि प्रमोद, प्रियांशू व चालक फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। रामसनेहीघाट कोतवाल बृजेश पांडेय ने बताया कि टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज से ट्रक का पता लगाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें