बिना मान्यता प्राप्त फुटबॉल टूर्नामेंट में खेलने वाले निलंबित खिलाड़ियों ने अपना स्वीकृति पत्र उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के कार्यालय में जमा कर दिया है। संघ के अवैतनिक महासचिव मो. शाहिद ने इन खिलाड़ियों के स्वीकृति पत्र को स्वीकार कर लिया है। ये सुनिश्चित किया गया है कि उन पर पैनी निगाह रखी जाएगी कि आगे वह किसी भी गैर मान्यता प्राप्त फुटबॉल टूर्नामेंट में दोबारा न खेले। यदि खेलते पाए गए तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी।