फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में बढ़ेगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में अब मरीजों की सुविधाओं और चिकित्सकीय सेवाओं पर अलग से निगरानी रखी जाएगी। सीएमएस डॉ. आरएस राम ने चिकित्सकों से प्रतिदिन की मरीजों की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि अब यह देखा जाएगा कि दवा वितरण में कितना समय लग रहा है, कितनी महिलाएं कतार में हैं और क्या उन्हें सही जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

दो दिन पहले एमसीएच विंग में दो महिला डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित पाई गई थीं। इस लापरवाही पर सीएमएस डॉ. आरएस राम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दोनों चिकित्सकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सीएमएस ने दो दिन पहले एमसीएच विंग का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें पाया गया कि ड्यूटी पर तैनात दो डॉक्टर बिना सूचना के अनुपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में आने वाली महिलाओं की दवा वितरण प्रणाली, पंजीकरण व्यवस्था और वेटिंग टाइम की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि अब एमसीएच विंग में प्रत्येक वार्ड, दवा वितरण काउंटर और पंजीकरण डेस्क पर नियमित निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े।
सीएमएस ने कहा कि अस्पताल में आने वाली हर गर्भवती महिला और नवजात से संबंधित मरीज को समय पर दवा, परामर्श और जांच सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने स्टाफ को चेतावनी दी कि मरीजों की सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में अनुपस्थित पाए जाने वाले किसी भी कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें