फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकिंग में माहिर रेनू बनीं सुपर मॉम

Sun, 07 Aug 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सुपर मॉम प्रतियोगिता
विज्ञापन
कुकिंग में अपने जायके के हुनर और हाजिरजवाबी से रेनू सराफ ने सुपर मॉम का खिताब हासिल किया। स्वादिष्ट अमृतसरी छोले का जायका तो निर्णायकों की जुबान पर चढ़ा ही, साथ ही सवाल-जवाब राउंड में भी सबसे ज्यादा जवाब देकर सुपर मॉम बनने में कामयाब रहीं। मौका था अमर उजाला और कैच साल्ट एंड स्पाइसेज की ओर से आयोजित सुपर मॉम कांटेस्ट का। शनिवार को सिगरा स्थित रासरंग बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस प्रतियोगिता में दस मॉम ने अपने कुकिंग का हुनर तो दिखाया ही साथ ही अपने ज्ञान का भी पूरा परिचय दिया।
विज्ञापन


पहले खाना-पीना राउंड में प्रतिभागियों ने अपनी बेस्ट रेसिपीज बनाईं। एक से बढ़कर एक व्यंजनों की खुशबू वहां मौजूद लोगों की जुबान तर कर रही थी। निर्णायक मंडल ने उनकी बनाई डिश चखी। इसमें रेनू सराफ के अमृतसरी छोले ने कमाल कर दिखाया। इसके बाद सवाल जवाब राउंउ और फिर पजल राउंड। इसमें भी अपने दिमाग का कौशल रेनू सराफ ने ही दिखाया। सबसे ज्यादा सवालों का जवाब देकर उन्होंने सबसे ज्यादा प्वाइंट्स जोड़े।

स्वाद और प्वाइंट्स के आधार पर वो सुपर मॉम चुनीं गईं। वहीं दूसरे नंबर पर सुधा यादव रहीं जिन्होंने पनीर काजू रोल बनाया था और तीसरे नंबर पर सुधा जायसवाल रहीं। इन्होंने शाही मोती पनीर बनाया था। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि काशी प्रबुद्ध महिला मंच की अध्यक्ष व स्माइल मुनिया की संस्थापिका सामाजिक सेवी अंजलि अग्रवाल, डॉ. वाणी वाजपेयी, संगीता ठाकुर व रूपांतरण क्लब की चेयरपरसन डॉ. रितु गर्ग ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य प्रायोजक कैच साल्ट एंड स्पाइसेज के अलावा पारले बेकस्मिथ ओरिजिनल इंग्लिश मारी और एचएसएल लाइफ केयर कंपनी के प्रोडक्ट ‘सहेली’ गर्भ निरोधक गोली का सक्रिय योगदान रहा। यहां उनके स्टाल भी लगाए गए थे। कैच के अलग अलग मसालों, पारले के बिस्किट व केक के अलावा हैप्पी डेज सेनेटरी पैड आदि की महिलाओं ने जमकर खरीदारी भी की। उन्हें यहां विशेष छूट का मौका मिला। कार्यक्रम में कैच की ओर से अखिलेश सक्सेना, पारले बेकस्मिथ ओरिजिनल इंग्लिश मारी के जन्मेजय तिवारी, सहेली की ओर से एमपी धत्चायिनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें