फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दिन में धूप, एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सप्ताह की शुरुआत में पछुआ हवाओं के चलने और बूंदाबांदी के बाद अब मौसम ने तेजी से करवट लिया है। बृहस्पतिवार को दिन में हवा की रफ्तार थमी रही और धूप भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक असरदार रही। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को 25.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी औसत से 1.2 डिग्री बढ़कर 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। अब मौसम साफ रहने और तापमान में और बढ़ोतरी के आसार हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें