फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: दिन में धूप...रात में सिहरन, 19 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान; वाराणसी के माैसम का हाल

Mon, 20 Oct 2025 10:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी का माैसम पहर के हिसाब से बदल रहा है। सुबह तीखी धूप से परेशानी हो रही है तो वहीं, रात होते ही सिहरन। इस कारण लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। शाम को थोड़ी गर्मी जैसा मौसम महसूस हुआ।
विज्ञापन
Varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: अक्तूबर के पहले सप्ताह में अच्छी धूप होने के बाद तीन दिन से मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार को दोपहर बाद थोड़े बादल जरूर दिखे। इससे हवा में नमी भी बढ़ गई है। 

विज्ञापन


इधर दीपावली के एक दिन पहले का न्यूनतम तापमान पिछले छह साल में दूसरी बार 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। रविवार को 19.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

पिछले एक सप्ताह से भोर में गुलाबी ठंड लग रही है तो आधी रात में सिहरन महसूस होने लगी है। रविवार को सुबह से मौसम साफ रहा, दोपहर में धूप भी अन्य दिनों की तुलना में असरदार रही। इसका असर शाम को भी देखने को मिला। शाम को थोड़ी गर्मी जैसा मौसम महसूस हुआ। 
विज्ञापन


रविवार का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि इधर जिस तरह का मौसम बना है, उससे नवंबर के पहले सप्ताह से ठंड के बढ़ने की संभावना है। अभी माैसम में उतार चढ़ाव बना रहेगा। तापमान में ज्यादा गिरावट के आसार नहीं दिख रहे हैं। यह माैसम खेती किसानी के लिए अच्छा है। 

विज्ञापन

दिवाली से एक दिन पहले का तापमान 
तारीख अधिकतम न्यूनतम
13 नवंबर 2020 31.6 18.8
3 नवंबर 2021 31.2 14.0
23 अक्तूबर 2022 34.2 18.6
11 नवंबर 2023 30.0 17.5
30 अक्तूबर 2024 34.8  22.7
19 अक्तूबर 2025 33.0 19.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें