फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह के साथ बाबा के दर्शन करेंगी सनी लियोनी, पान का लेंगे आनंद; घूमेंगे गलियां

Thu, 16 Nov 2023 12:40 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ जौनपुर

सार

पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह ने बताया कि गुरुवार को सनी लियानी और वह दोनों लोग वाराणसी आएंगे। वहां बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के साथ ही बनारसी पान का भी आनंद लेंगे। 
विज्ञापन
पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह के साथ सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में आईएएस की नौकरी से इस्तीफा देने के बाद चर्चा में आए अभिषेक सिंह अब बॉलीवुड की ओर बढ़ रहे हैं। अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ उनका म्यूजिक एलबम बुधवार को मुंबई में लांच हो गया। गुरुवार को सनी लियोनी अभिषेक सिंह के साथ वाराणसी पहुंचेगी। वहां बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद बनारस की गलियों में भी घूमेंगी।

कुछ दिन पहले ही अभिषेक सिंह ने अपने एक्स एकाउंट से एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने दिवाली, छठ पूजा सहित अन्य त्योहारों की बधाई देते हुए अपने म्यूजिक एलबम के बारे में भी जिक्र किया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए उस वीडियो में अभिषेक सिंह के साथ सनी लियोनी भी थीं। तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही दोनों का एलबम जारी होगा। फोन पर हुई बातचीत के दौरान अभिषेक सिंह ने बताया कि गुरुवार को सनी लियानी और वह दोनों लोग वाराणसी आएंगे। वहां बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के साथ ही बनारसी पान का भी आनंद लेंगे। बताया कि म्यूजिक एलबम मुंबई में ही जारी हो गया। बता दें कि अभिषेक सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी हैं। इससे पहले वह कई गानों, फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें