फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतरंगी गोले में 'कैद' हुआ सूरज: यह अच्छी वर्षा का सूचक, काशी के ज्योतिष बोले- शुभ अशुभ से इसका कोई संबंध नहीं

Fri, 28 Apr 2023 10:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Sun Halo Rainbow: शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब आसमान में चमकते सूरज पर जिसकी नजर पड़ी, वह देखता रह गया। सूर्य के चारों तरफ इंद्रधनुषी गोला चमकता दिखा। हर कोई इस खूबसूरत नजारे को अपने मोबाइल फोन में कैद करता नजर आया।
विज्ञापन
सतरंगी गोले में 'कैद' हुआ सूरज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूर्य के चारों ओर इंद्रधनुषी नजारे ने शुक्रवार को हर किसी को हैरान कर दिया। सूर्य के चारों तरफ इंद्रधनुषी गोला चमकता दिखा। हर कोई इस खूबसूरत नजारे को अपने मोबाइल फोन में कैद करता नजर आया। खगोल विज्ञान की भाषा में इसे सन हॉलो कहते हैं।

विज्ञापन


बीएचयू के खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक, धरती पर चमकीले प्रदूषकों की मात्रा बढ़ने से सूरज के चारों ओर ऐसा छल्ला बनता है, मगर शुक्रवार को सूरज के चारों तरफ बना ये छल्ला बादल के पानी से परावर्तित होकर इंद्रधनुषी रंग बिखेरता दिखा। 

जल्द ही बारिश के आसार

बीएचयू ज्योतिष के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विनय पांडेय ने कहा कि सूर्य के चारों तरफ बनने वाले इंद्रधनुषी गोले को ज्योतिष में परिवेश कहा जाता है। यह अच्छी वर्षा का सूचक है। जल्द ही बारिश हो सकती है।  श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के न्यासी  प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय ने कहा कि सूर्य के चारों तरफ जो आभामंडल बनता है, उसे परिवेश भी कहा जाता है। शुभ-अशुभ से इसका कोई संबंध नहीं है। ज्योतिष के अनुसार यह अचानक मौसम में बदलाव का सूचक है। जहां-जहां भी यह नजर आया है, वहां पर बारिश के आसार बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें: विपक्ष के पास मुद्दा नहीं, वाराणसी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद बोले- 100 में 75 हमारा है

विज्ञापन

बर्फीली पहाड़ियों दिखते हैं ऐसे नजारे

बीएचयू के खगोल विज्ञानी प्रो. अभय कुमार ने कहा कि आसमान में ये नजारे ध्रुवीय इलाकों या फिर लद्दाख जैसी ऊंची बर्फीली पहाड़ियों पर नजर आते हैं। अब मैदानी इलाकों में भी अद्भुत नजारा दिखाई देने लगा है। भीषण गर्मी के बीच ऊंचाई पर घने बादल बने हुए हैं। ऊपरी सतह पर पानी से टकराने के बाद ही इस तरह का गोल छल्ला बनता है।
विज्ञापन

 बीएचयू के खगोल विज्ञानी प्रो. बीडी त्रिपाठी ने कहा कि  वायुमंडल में धूल के साथ ही कुछ चमकीले कण भी पहुंच गए हैं। अमोनिया, कैल्शियम और राख में ऐसे कण होते हैं, जो प्रकाश का परावर्तन करते हैं। सूरज की किरणें इनसे टकराकर परावर्तित हो रही हैं। इसी वजह से सूरज के चारों ओर रिंग जैसी आकृति दिखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें