फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह पहले सुहागन बनी कंचन हुई बेसहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मठिया सरयां रघुनाथपुर गांव निवासी पीएसी के जवान की हुई मौत से उसके घर पर मातम पसरा रहा। उसकी शादी महज आठ महीने पहले हुई थी। ऐसे में पत्नी अब बेसहारा हो गई। जवान की मौत से उसकी मां, पत्नी और भाई बहन बिलखते रहे। उधर, पुलिस घटना के कारणोें की जांच में लगी है । पीएसी जवान राकेश यादव दो भाइयों में छोटा था और परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। 2018 में वह 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली में भर्ती हुआ था। नौकरी के बाद घर की आर्थिक हालत सुधरने लगी थी। नवंबर 2019 में उसकी शादी गाजीपुर जिले के डोड़सर गांव की कंचन से हुई। घर वालों के अनुसार, राकेश कुछ अस्वस्थ चल रहा था और ढाई महीने से मेडिकल लीव पर था। इसी बीच सोमवार की रात किन्हीं कारणों से वह फंदे पर लटक गया। मौत से उसकी बूढी मां कलावती, बहन बंदना और बड़े भाई राजेश बिलखते रहे। उधर पुलिस जवान की मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। एसओ डीपी श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें