बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में सड़क दुघर्टना से बचाव के बताएं उपाय
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में शनिवार को आयोजित विशेष व्याख्यान में सड़क दुघर्टना के कारण और इससे बचाव के बारे में चर्चा की गई। बतौर मुख्य वक्ता हड्डी रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजय यादव ने बताया कि लोगो को सड़क पर बाइक से चलते समय हेलमेट लगाने के साथ ही अन्य सावधानी बरतने की जरूरत है। अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के उद्देश्यसे ही इंडियन आर्थोपेडिक्स एसोसिएशन की ओर से एक से छह अगस्त तक बोन एवं ज्वाइन्ट वीक मनाया जाता है। कार्यक्रम में डिप्टी एम एस प्रोफेसर राजेश मीणा, डॉ. पुनीत, डॉ. अम्रीत, डॉ. सत्यम, डॉ. दिलीप, डॉ. अंशुल आदि लोग मौजूद रहे l