फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हॉस्टल में आरक्षण नहीं देने पर बीएचयू के कुलपति को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष ने 10 दिनों के अंदर मांगा जवाब
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रावास में ओबीसी आरक्षण नहीं देने पर राज्य पिछड़ा आयोग ने कुलपति प्रो. एसके जैन से जवाब तलब किया है। आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहिर की ओर से भेजे गए पत्र में 10 दिनों के अंदर बिंदुवार जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

सीरगोवर्धनपुर लंका निवासी भुवाल यादव ने राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष से 10 जुलाई को पत्र लिखकर बीएचयू के छात्रावासों में ओबीसी आरक्षण लागू नहीं करने की शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने कहा था कि छात्रावासों में एससीएसटी के छात्रों को आरक्षण का लाभ दिया जाता है, लेकिन ओबीसी को नहीं। एक ही विश्वविद्यालय में दोहरी व्यवस्था है। यह पूरी तरह से नियमों का उल्लंघन है। इस तरह की स्थिति तब है जब ओबीसी फंड से 29 छात्रावासों का निर्माण विश्वविद्यालय में कराया गया है। भुवाल ने पत्र में लिखा है कि वह तीन साल से लगातार छह से अधिक बार कुलपति को पत्र भेजकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें