फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : अचानक मची चीख पुकार, बाल-बाल बचे यात्री, दर्शनार्थियों से भरी कार डिवाइडर से टकराई

Wed, 01 Jan 2025 09:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

सड़क हादसे में बस यात्री बाल-बाल बच गए। दर्शनार्थियों से भरी एसयूवी अचानक डिवाइडर से टकरा गई और अनियंत्रित होकर ओवर ब्रिज पर से टकरा गई जिससे कार में मौजूद लोग चीखने लगे। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से ऐसा हुआ। बाद में पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
 
विज्ञापन
कार दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मिर्जामुराद  स्थित फ्लाई ओवरब्रिज पर मंगलवार की मध्यरात्रि प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही दर्शनार्थियों से भरी एक एक्सयूवी कार चालक के झपकी लगने से अनियंत्रित हो ओवरब्रिज पर बने डिवाइडर में भिड़ गईं। जिसमें महिला समेत 6 दर्शनार्थी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज हेतु खजूरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। 

विज्ञापन


घायलों के नाम और पते पर गौर करें तो प्रयागराज जिले के ममरौली गाँव निवासी जसप्रीत सिंह (26), आयुष कुमार (27), सत्येंद्र कुमार (21), अंजली (24), रिया गुप्ता (22) व कृष्ण कुमार (22) नामक सभी दर्शनार्थी एक एक्सयूवी कार पर सवार हो बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन करने के लिए वाराणसी जा रहे थे कि चालक के झपकी लगने से कार अनियंत्रित हो डिवाइडर में भिड़ गई। जिसमें सभी लोग  घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें