फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से मिलकर फीस कम कराने की लगाई गुहार

Sat, 18 Apr 2015 02:18 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों में बेतहाशा फीस वृद्धि के विरोध में अभिभावकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को सुबह-ए-बनारस क्लब की ओर से कई अभिभावक  जिलाधिकारी प्रांजल यादव से मिले।
विज्ञापन

 इस दौरान सभी ने फीस कम कराने की गुहार लगाई। अभिभावकों ने कहा कि हर साल पांच से छह सौ रुपये फीस बढ़ा दी जा रही है। इसकी कोई मानक नहीं है, इस पर तत्काल अंकुश लगाई जाए।
क्लब के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने कहा कि अन्य शहरों की तुलना में काशी में शिक्षा का व्यवसायीकरण तेजी से बढ़ रहा है। इसको लेकर लगातार फीस बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

इस पर शिक्षामंत्री से लेकर शिक्षाधिकारी तक कोई पूछने वाला नहीं है। कहा कि निजी विद्यालय शिक्षा के अधिकार कानून का भी पालन नहीं कर रहे हैं।
 इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि बेतहाशा फीस वृद्घि पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान चंद्रशेखर सिंह चौधरी, नंद कुमार टोपीवाले, कुवर कांत सिंह, एजामुद्दीन हाशमी, पंकज पाठक, एके अंसारी, अशोक गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें