फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में की-बोर्ड पर दौडेंगी परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की उंगलियां, 25 हजार छात्र आनलाइन पढ़ेंगे 

Sat, 09 Jan 2021 01:06 AM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
online class - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया की राह में देश का पहला मॉडल ब्लॉक वाराणसी का सेवापुरी आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के इस ब्लॉक के 124 परिषदीय विद्यालयों के नौनिहाल भी कंप्यूटर के की-बोर्ड का ककहरा सीखेंगे। कान्वेंट की तर्ज पर बच्चों को शिक्षित करने के लिए यह पहल की गई है। इसके लिए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने ब्लॉक के हर विद्यालय कर्मचारी शिक्षक संघ कुल्लू वापी के लिए कंप्यूटर व लैपटॉप की सौगात देने की बात कही है। इसकी आपूर्ति नए शैक्षिक सत्र से शुरू होने तक कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


विकास की तेज रफ्तार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए आधुनिक संसाधनों से स्कूलों को सजाना जरूरी है। जिस तरह नीति आयोग द्वारा ब्लॉक को विकसित किया जा रहा है, उसमें बच्चों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना भी अहम है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि कान्वेंट स्कूल में अंग्रेजी व कंप्यूटर की शिक्षा अनिवार्य रूप से बच्चों को दी जाती है। परिषदीय विद्यालयों में यह व्यवस्था ना होने से यहां से निकलने वाले बच्चे जिंदगी की रेस में थोड़ा पिछड़ जाते थे। सरकारी स्कूलों के बच्चे भी मजबूती के साथ आगे बढ़ सके। इसके लिए अंग्रेजी माध्यम से प्राथमिक विद्यालय शुरू किए गए हैं। इसी कड़ी में एक कदम आगे बढ़ाते हुए बच्चों को अब कंप्यूटर में भी दक्ष बनाया जाएगा। 

शिक्षक व कर्मचारी भी बनेंगे दक्ष

विज्ञापन

online Class - फोटो : Pexels
सेवापुरी ब्लाक के 25000 बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा देने के साथ ब्लॉक के शिक्षकों कर्मचारियों एआरपी, एसआरजी को कंप्यूटर शिक्षा में प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे वो कंप्यूटर फ्रेंडली हो सके। 

लगाए जाएंगे ट्रेनर

योजना के तहत निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों को कंप्यूटर का कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए मास्टर ट्रेनर रखे जाएंगे, जो इन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाएंगे। शिक्षकों व कर्मचारियों को कंप्यूटर के छह महीने के डिप्लोमा कोर्स में सिखाए जाने वाली सभी चीजों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
सेवापुरी ब्लॉक में डिजिटल इंडिया के तहत ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाकर हाईस्पीड इंटरनेट व वाई फाई की सुविधा पहले ही प्रदान की जा चुकी है। अब इस ब्लॉक में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को भी तकनीकी रूप से हुनरमंद बनाया जाएगा। - राकेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें