फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताबी ज्ञान संग खिलाड़ियों की उपलब्धियां जानेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित शिवपुर नॉर्मल स्कूल नए कलेवर के साथ बच्चों के स्वागत को तैयार है। जहां दीवारें बच्चों को नैतिक शिक्षा का संदेश देंगी। वहीं, खेलों में नाम कमाने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धियों को भी जानने का मौका मिलेगा। सोमवार को समाजसेवी राहुल सिंह द्वारा गोद लिए विद्यालय का मंत्री रविंद्र जायसवाल ने उद्घाटन किया। उन्होंने राहुल सिंह के प्रयास की सराहना की। आधुनिक सुविधाओं से लैस कंपोजिट विद्यालय दो मंजिला भवन में संचालित होगा। जहां बच्चों को स्मार्ट क्लास की सुविधा मिलेगी। साथ ही खेलों में भी आगे बढ़ाया जाएगा। कान्वेंट के तर्ज पर बनी स्कूल की दीवारें देश विदेश तक खेलों में पहचान बनाने वाले खिलाड़ियों की गाथा से रूबरू कराएंगी। उद्घाटन अवसर पर शिक्षकों ने टीएलएम प्रदर्शनी के जरिये एक से बढ़कर एक मॉडल दिखाए। सीएसआर फंड से करीब 40 लाख की लागत से स्कूल में स्मार्ट क्लास, फर्नीचर, ऑनलाइन एजुकेशन के लिए वाई फाई सुविधा मुहैया कराई जाएगी। संत अतुलानंद रचनात्मक परिषद् के राहुल सिंह ने बताया कि इस स्कूल से मेरा पुराना लगाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें