जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा कम होता जा रहा है। मंगलवार को तीन नए मरीज मिले जबकि चार को होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया। फिलहाल 88 मरीज एक्टिव हैं। मंगलवार को कुल 5788 सैंपलों की रिपोर्ट में भेलूपुर, कंदवा, पांडेयपुर में मरीज मिले। जिले में कुल 82,294 संक्रमित मरीजों में 81,433 डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, अब तक 773 की मौत हो चुकी है। जिले में मंगलवार को 6539 मरीजों की जांच की गई। अब भी 3253 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उधर, 5 साल तक के 259 बच्चे, 6 से 12 साल तक 203 और 13 से 18 साल तक के 380 बच्चों का आरटीपीसीआर सैंपल लिया गया। ब्यूरो