राष्ट्रीय आय एवं छात्रवृत्ति प्रतियोगिता परीक्षा 9 नवंबर को होगी। इसके लिए 10 जिलों में 2451 सीटों के सापेक्ष कुल 21886 छात्रों ने आवेदन किए हैं। इसकी परीक्षा से पहले छात्रों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए वाराणसी के मनोवैज्ञानिक बनानी घोष और जितेंद्र कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।
छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के लिए कुल सीटों के सापेक्ष 9 गुना आवेदन आए हैं। मनोवैज्ञानिक बनानी सिन्हा ने बताया कि इसकी परीक्षा 9 नवंबर को होगी। इसमें यूपी, सीबीएसई, आईसीएसई सहित किसी भी बोर्ड के छात्र आवेदन कर सकते हैं। वाराणसी से 269 सीटों पर 2665, सोनभद्र से 159 सीटों पर 995, मिर्जापुर से 233 पर 1776, जौनपुर में 358 पर 4061, गाजीपुर से 184 पर 2439, भदोही से 187 पर 2110, चंदौली से 204 पर 1924, मऊ से 233 पर 1227, बलिया से 251 पर 2045 और आजमगढ़ से 459 पर 2644 आवेदन आए हैं। प्रदेश स्तर पर कुल 15143 आवेदन लिए जाएंगे। इसमें परीक्षा पास करने वाले छात्र को मेरिट के आधार पर 1000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।