नरेंद्र कुमार शास्त्री अनुसूचित जाति छात्रावास कैंट का 59वां स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव बुधवार को उल्लास के साथ मनाया जाएगा। छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ परिचय समारोह का आयोजन होगा। छात्रावास के व्यवस्थापक डॉ. राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि सुबह 10 बजे से विविध आयोजन होंगे। मुख्य अतिथि तिब्बती विश्वविद्यालय सारनाथ के कुलपति प्रो. वांगछुक दोर्जे नेगी व विशिष्ट अतिथि खनन विभाग के अपर निदेशक नवीन कुमार दास, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद डॉ. राजेश कुमार मिश्रा, विधायक त्रिभुवन राम विधायक, सुशील सिंह, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, धर्मेंद्र सिंह होंगे।