काशी पत्रकार संघ संचालित वाराणसी प्रेस क्लब की ओर से 38वीं कनिष्कदेव गोरावाला स्मृति मीडिया टी-20 क्रिकेट में मंगलवार को सिगरा स्टेडियम में खेला गया। इसमें हृदय प्रकाश एकादश ने गर्दे एकादश को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता का फाइनल बुधवार को पराड़कर एकादश और हृदय प्रकाश के बीच होगा। टॉस जीत कर पहले खेलते हुए हृदय प्रकाश एकादश ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी गर्दे एकादश की टीम 16.1 ओवरों में 90 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। अंपायरिंग हेमंत राय और मनोहर लाल ने स्कोरिंग विपिन कुमार ने की। खेल आयोजन समिति के संयोजक केबी रावत के अनुसार बुधवार को अपराह्न तीन बजे प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल होंगे।