संपूर्णानंद संस्कृत विवि में आचार्य सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। विवि की ओर से ऐसा पहली बार हुआ जब संबंधित विद्यार्थी परिणाम समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन देख सकेंगे। विवि में आचार्य प्रथम सेमेस्टर 2025-26 के छात्रों के परिणाम की सूचना विवि प्रशासन की ओर से विवि की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के निर्देशन में परीक्षा विभाग की ओर से समर्थ पोर्टल पर परिणाम देखने का पूरा ग्राफ बनाया गया है। संबंधित विद्यार्थी परीक्षा परिणाम समर्थ पोर्टल पर देख सकते हैं। छात्रों को अपना यूजरनेम(इनरोलमेंट नंबर) और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद एक्जामिनेशन विकल्प पर जाना होगा। इसके बाद ग्रेड कार्ड/रिजल्ट विकल्प चुनकर व्यू बटन पर क्लिक कर संबंधित छात्र-छात्रा रिजल्ट देख सकेंगे।