बरेका में सोमवार को अतिरिक्त उपनियंत्रक और महालेखा परीक्षक प्रवीर पांडेय ने निरीक्षण कर लोको निर्माण प्रक्रिया देखी। इस दौरान उन्होंने ऑडिट कार्यों की गुणवत्ता और प्रभावशीलता को सुदृढ़ बनाए रखने संबंधी जानकारी दी। ऑडिट करने आई टीम के सदस्यों ने महाप्रबंधक आशुतोष पंत से मुलाकात कर लोको निर्माण से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की। इसके बाद लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप, ट्रैक मशीन शॉप, लोको टेस्ट शॉप जाकर वहां इंजन बनते देखा। इस दौरान उपनियंत्रक ने अमृत भारत लोको और डब्ल्यूएपी-7 लोको के कैब का निरीक्षण भी किया। सुदीप रावत ने बताया कि बरेका में ऑडिट टीम के दौरे का मुख्य उद्देश्य ऑडिट कार्यों की गुणवत्ता और प्रभावशीलता को सुदृढ़ बनाना है। कार्यक्रम में मुख्य विद्युत इंजीनियर-निरीक्षण भारद्वाज चौधरी, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर-लोको सुदीप रावत, प्रधान निदेशक लेखा परीक्षा रेलवे कोलकाता पुष्कर, उपनिदेशक लेखा परीक्षा बरेका मनोज श्रीवास्तव मौजूद रहे।